चक्रधरपुर, जनवरी 20 -- चक्रधरपुर। सांसद जोबा माझी ने सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अपने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क करीब आठ लाख 15 हजार 600 रूपये की लागत से वार्ड संख्या-21 में मास्टर के घर से डीपीएस स्कूल तक 500 फीट निर्माण कराया गया है। मालूम हो कि पूर्व में यहां सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद के प्रति आभार जताया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर झामुमो के युवा नेता उदय माझी, कनीय अभियंता हरिनंदन रजक, राजेश शर्मा, उदय जयसवाल, संतोष मिश्रा, गौस खान, मुकेश महतो, स्टीवेन ओलियारी, विनोद सिंह, पुष्पा दास आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.