सांसद ने 50 से अधिक वरिष्ट नागरिको को किया सम्मानित
रांची, जून 21 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रातू में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भीम प्रसाद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और गुलाब फूल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी वरिष्ठ नागरिकों को 'परिवार सुरक्षा पुस्तिका' भी प्रदान की गई, जिसमें परिवार का विवरण दर्ज किया जा सकता है। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने समाज के लोगों से देश के विकास में सहयोग करने की अपील की। समाजसेवी भीम प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में देवचरण उरांव, हरि साहू, श्याम किशोर तिवारी, नवल किशोर चौबे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.