हापुड़, अगस्त 12 -- मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हापुड़ बाईपास पर गांव धनौरा के समीप सर्विस रोड निर्माण एवं एनएच-9 से हापुड़-अयादनगर-भटैल मार्ग के लिए प्रवेश एवं निकास रैंप निर्माण कराने का आग्रह किया। इस संबंध में सांसद ने नितिन गडकरी को पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- सांसद ने सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हापुड़ जंक्शन पर स्थायी ठहराव का उठाया मुद्दासर्विस रोड की आवश्यकता सांसद अरुण गोविल ने अपने पहले पत्र में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर गांव धनौरा के समीप उतार-चढ़ाव के लिए सर्विस रोड के निर्माण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि हापु...