हजारीबाग, जून 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने गुरूवार को विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विभिन्न गांवों में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर मद के तहत सात अलग-अलग स्थानों में लगाए गये सोलर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। आठमील मोड़,भेलवारा के भुताही मुरगांव, गोविंदपुर के शिव मंदिर प्रांगण, कुसुंभा शिव मंदिर, बंदखारो, सिमराबेड़ा तथा ग्राम गाल्होबार में अधिष्ठापित सोलर हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। यह भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधियों ने बलकुदरा के छाई डैम का किया निरीक्षणस्थानीय मुद्दों का निष्पादन सांसद ने बुनियादी एवं स्थानीय मुद्दों से अवगत होते हुए उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया। भास्कर धाम सूर्य मंदिर में आयोजित लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह देव पीपल विवाह महोत्सव में भी शामिल हुए और क्षेत्...