सांसद ने सुनीं वार्डो के लोगों की समस्याएं
रांची, जून 10 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं एसआईआर अभियान को लेकर बुधवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम गौश ने की बैठक में सांसद कालीचरण मुंडा भी उपस्थित थे। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 19 वार्डों के वार्ड अध्यक्षों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। इस दौरान पेयजल, सड़क, सफाई, नाली, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.