सांसद ने सीएम से की टेकुआटार बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग
कुशीनगर, जुलाई 12 -- कुशीनगर। जिले के टेकुआटार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कुशीनगर एयरपोर्ट को चालू कराने, कसया से रामकोला संपर्क मार्ग का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने व टेकुआटार बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इसी सत्र में कसया से रामकोला संपर्क मार्ग का नवीनीकरण करने की घोषणा की। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संबंध में कहा कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण नियमित विमान सेवाओं के संचालन में विलंब हुआ है, किन्तु शीघ्र ही यहां से नियमित उड़ानों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में कुशीनगर को गया एवं जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा, जिससे बौद्ध पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.