गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को नौकायन स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। सांसद ने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए बड़ी संख्या में पहुंचे बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं समस्याओं को निस्तारण कराया। लोगों ने सड़कों की बेहतरी, बिजली आपूर्ति की नियमितता, स्वच्छ जल की उपलब्धता, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। सांसद रवि किशन ने हर समस्या को पूरे ध्यान और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाला निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.