मऊ, फरवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में 17.790 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किए। सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वे घोसी लोकसभा के सम्पूर्ण विकास के लिए समर्पित हैं, सड़क से लेकर संसद तक घोसी लोकसभा के विकास का मुद्दा उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल रहे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से बद्रीनाथ सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, शिवनारायण राय, सुधाकर राय, अतुल कुमार राय ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने तहसील परिसर में निर्मित भवन के चारों तरफ सुन्दरीकरण कराने, पूर्व से निर्मित ...