बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने सदन में मेडिकल कालेज बांदा की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि जनपद बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की समस्याओं के विषय में पूर्व में भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है। इसके बाद भी यहां के हालात जस के तस हैं। आए यहां के कर्मचारियों की लापरवाही और सुविधाओं की कमीं से घटनाएं होती रहती है। चित्रकूट के एक सरकारी अस्पताल में एक जच्चा को भर्ती किया गया। जिसे सामान्य बताया गया और जच्चा बच्चा की दुखद मौत हो गई। अगर व्यवस्था में संवेदनशीलता होती तो दोनों को बचाया जा सकता था। सदन के माध्यम से मांग है कि मेडिकल कालेज में बंद पड़े विभागों को संचालित कर स्टाफ की तैनाती की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...