फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। जिले के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलने की समस्या को सोमवार को लोकसभा संसद में उठाया है। सदन में उन्होंने हवाला दिया कि गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा छात्रवृत्ति से ही आगे बढ़ती है, समय पर न मिलने के कारण उनकी शिक्षा रुक जाती है। सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने सदन में आवाज उठाते हुए कहा कि फतेहपुर जिले समेत पूरे प्रदेश में ओबीसी एवं अल्प संख्यक छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जाता है। छात्रवृत्ति या तो देर में दी जाती है या फिर नहीं दी जाती है। जिससे गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई बंद करनी पड़ती है। गरीब अभिभावक शिक्षा का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं। इससे युवा छात्र-छात्राओं की प्रतिभा प्रभावित हो रही है। सांसद ने सदन ...