हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। बरेली रोड (नवीन मंडी से तीनपानी) के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय निवासियों को भेजे अतिक्रमण संबंधी नोटिस का पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम नैनीताल को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कर जनहित में निर्णय लेने को कहा है।सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को डीएम को लिखे पत्र में गोल्डन ग्लोबल फर्नीचर बरेली रोड हल्द्वानी निवासी विपिन कुमार गुप्ता व क्षेत्रीय जनता के पत्र का हवाला दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां एक ओर सड़क के दूसरी तरफ सरकारी भूमि और नहर क्षेत्र उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के वैध भवनों को अतिक्रमण मानकर नोटिस जारी करना न्यायोचित नहीं है। यह भी पढ़ें- हिंदू शेर सेना अध्यक्ष ने दुबारा कराया अतिक्रमण, लेखपाल ने दर्ज कराया केस सांसद न...