रिषिकेष, अप्रैल 30 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को खांड गांव में मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से खांड गांव में लोगों का आवागमन आसान होगा। बताया कि सांसद निधि से 11.89 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सांसद का ढोल-दमाऊं और बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया। सांसद ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी, जिसके पूर्ण होने से अब आवागमन सरल और सुरक्षित होगा। प्रयास है कि हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचे और कोई भी बस्ती बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि खांड गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.