जौनपुर, मार्च 9 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी मड़ियाहूं विधानसभा की मासिक बैठक रविवार को शिवपुर स्थित एक विद्यालय में हुई। इसमें मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनें और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएं। संगठन मजबूत होने पर ही जनता की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सकती है। बैठक के प्रारंभ में भरथानी के दिवंगत प्रधान रामधनी यादव को श्रद्धांजलि दी गई। दुर्घटना में उनके निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य और संचालन राजेश यादव ने किया। इस मौके पर राजदेव पाल, प्रेम नारायण यादव बाबा, कैलाश यादव, चंद्रभान यादव सहित कई कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.