चतरा, अप्रैल 13 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। चतरा सांसद ने इटखोरी श्मशान घाट पर लकड़ी का टाल उपलब्ध करवाने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रखण्ड महामंत्री आशीष कुमार मिश्रा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए श्मशान घाट इटखोरी पर लकड़ी का टाल उपलब्ध करवाने की मांग किया है। ताकि शवों के अंतिम संस्कार में परिजनों को लकड़ी के लिए भटकना नही पड़े। अत: दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी से आग्रह है की उपयुक्त विषय को ध्यान में रखते हुए श्मशान घाट पर टाल उपलब्ध कराई जाय ताकि आमजनों को सुविधा उपलब्ध हो । यह भी पढ़ें- पोखर में धार्मिक निर्माण को लेकर विवाद, अल्पसंख्यक समुदाय ने डीएम से लगाई गुहार इस मौके पर श्रीराम चौरसिया व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.