सांसद ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर किया पूजन-अर्चन
मऊ, मार्च 22 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने रविवार को शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। मां शीतला का दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके अथक प्रयास से घोसी संसदीय क्षेत्र को मऊ से दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिली है। घोसी लोकसभा के सांसद ने ट्रेन की सौगात मिलने पर रेलमंत्री के प्रति भी आभार जताया। साथ ही साथ कहा कि वे घोसी लोकसभा की जन समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हुए जनता की आवाज सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.