सांसद ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल
पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद के मानसून सत्र के दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, छात्रों के भविष्य की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। संसद भवन परिसर में वह अपने परिधान पर देश के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और आस्था का सौदा नामंजूर जैसे संदेश लिखवाकर पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। सांसद ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आंदोलनरत युवाओं पर लाठीचार्ज की आलोचना की और उन नेताओं पर भी टिप्पणी की, जिन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अलग अंदाज़, ऐसा लवादा पहन संसद पहुंचे कि मीडिया पीछे पड़ गई उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.