हजारीबाग, मार्च 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद दंड वितरण अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के रमुवां दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी के विभिन्न अखाड़ों के बीच लाठी का वितरण किया। कार्यक्रम में विभिन्न रामनवमी अखाड़ों के पदाधिकारी शामिल हुए। सांसद ने कहा कि विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के कुल 76 अखाड़ों के बीच दंड प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसमें प्रथम चरण में 5 अखाड़ों के बीच दंड वितरण कर इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। रामनवमी के पूर्व अन्य अखाड़ों के बीच भी लाठी का वितरण होगा। रामनवमी की गौरवशाली परंपरा, अखाड़ा संस्कृति एवं दंड कला को सशक्त एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे लोकसभा क्षेत्र में यह दंड वितरण चल रहा है। यह पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने एवं युवाओं को पारंपरिक खेलों...