हजारीबाग, मार्च 23 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।ओएनजीसी बोकारो की ओर से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रमुवां परिसर में अधिष्ठापित किए गए हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को किया। मास्ट लाइट का स्विच ऑन होते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में विभिन्न कंपनियों के सीएसआर मद के माध्यम से करीब 50 हाई मास्ट लाइट लगाने को प्रक्रिया की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में बिजली आधारित एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर आधारित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि आगे भी शेष स्थानों पर कार्य जारी रहेगा, ताकि पूरा क्षेत्र प्रकाश से आच्छादित हो सके। अब रमुवां दुर्गा मंदिर एवं बाजार क्षेत्र में रात्रि के समय भी लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। ओएनजीसी बोकारो की इस जनहितकारी पहल के ल...