गोपालगंज, दिसम्बर 16 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने मंगलवार को लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा से देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर सवाल किया। सदन को बताया कि वर्ष 2036 तक देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 20 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए पूछा कि वहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और भविष्य में इन्हें और बेहतर बनाने के लिए सरकार की क्या योजना है, इस पर जवाब देते हुए राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सदन को आश्वस्त किया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.