दुमका, मार्च 14 -- सांसद ने लोस में उठाए बिजली उत्पादन, मांग और आपूर्ति की स्थिति को लेकर सवाल काठीकुंड, प्रतिनिधि।दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने लोकसभा में देश की ऊर्जा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल से विभिन्न स्रोतों से बिजली उत्पादन, मांग और आपूर्ति की स्थिति को लेकर सवाल किया। अपने प्रश्न में उन्होंने पिछले पांच वर्षों तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान तापीय, जल, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न स्रोतों से देश और झारखंड में बिजली उत्पादन का विवरण, बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता तथा वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।इस पर केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में देश की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता लगभग 520.511 गीगावाट है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.