भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सांसद अजय कुमार मंडल ने शनिवार को लोकसभा में गंगा नदी में ड्रेजिंग कार्य को लेकर जानकारी मांगी। प्रश्न संख्या 1348 के उत्तर में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने जानकारी दी। सांसद ने स्पष्ट किया कि गंगा नदी में ड्रेजिंग का विषय केवल नौवहन तक सीमित नहीं है। यह नाथनगर प्रखंड सहित भागलपुर के कई तटीय गांवों, कृषि भूमि और आबादी की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ एक संवेदनशील और विवादास्पद विषय है। विशेष रूप से यदि ड्रेजिंग कार्य गंगा नदी के दक्षिणी तट की ओर असंतुलित ढंग से किया जाता है, तो इससे बाढ़, कटाव और भूमि क्षरण का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर में यह बताया गया है कि गंगा नदी राष्ट्रीय जलमार्ग एक के अंतर्गत आती है। इसमें ड्रेजिंग का उद्देश्य मालवाहक जलयानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.