मऊ, फरवरी 13 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने नियम 377 के अधीन सदन में सरकार से सवाल करते हुए विभिन्न महानगरों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों को मऊ से जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग किया। सांसद राजीव राय ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों से नई ट्रेन शुरू करने की मांग को दुहराया। सांसद राजीव राय ने कहा कि जिला मऊ के निकटवर्ती जिलों से देश के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों और महानगरों के लिए नई ट्रेन सेवायें स्वीकृत कर दी गई हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मऊ रेलवे स्टेशन के व्यावसायिक अद्यतन होने के बावजूद अभी तक मऊ से कोई नई ट्रेन सेवा दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर और तमिलनाडु जैसे विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों और महानगरों के लिए स्वीकृत नहीं की गई है। सांसद ने कहा कि उन्होंने अनेक अवसरों पर यहां तक कि सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.