बागपत, नवम्बर 29 -- पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में शुक्रवार देर शाम सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान पहुंचे। उन्होंने श्रीजी के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति व सभी के कल्याण की प्रार्थना की। सांसद ने आचार्य सौम्यसागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रवचन स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. सांगवान ने कहा कि जैन धर्म के अहिंसा के सिद्धांत आज भी विश्वशांति की सबसे मजबूत राह हैं। यदि संसार इन सिद्धांतों को अपनाए तो वैश्विक विवादों और युद्धों पर अंकुश लग सकता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति की सराहना की। समिति पदाधिकारियों योगेन्द्र जैन, डा. राजीव जैन, दीपक जैन, अंकुश जैन, त्रिलोक जैन, जनेश्वर दयाल जैन ने सांसद का स्वागत किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.