बिजनौर, फरवरी 24 -- नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर मालिन नदी तथा माननगर रामगंगा घाट पर स्थायी पुल निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। सांसद ने पत्र में बताया है कि मालिन नदी पर स्थायी पुल न होने के कारण नांगल थाना क्षेत्र और किरातपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण कई दशकों से गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। यह मार्ग केवल एक-दो गांवों तक सीमित नहीं है, बल्कि सबलपुर, बरकातपुर, पुंडीर खुर्द, कमालपुर, चंदोक, मानपुर, महंसापुर, खेडी, नया गांव, बरामपुर सहित अनेक गांवों के लिए जीवनरेखा की तरह कार्य करता है। नदी पर स्थायी पुल न होने के कारण बरसात के मौसम में जब जलस्तर बढ़ जाता है तो संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर अस्थायी साधनों य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.