सांसद ने रेल सुविधाओं के लिए रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
गिरडीह, अगस्त 17 -- डुमरी। गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा है। सांसद ने गिरिडीह से कोलकाता और पटना के लिए सीधी नई ट्रेन सेवा शुरू करने तथा पारसनाथ-मधुबन-गिरिडीह रेल लाइन का काम जल्द शुरू कराने की मांग प्रमुखता से की है। इसके अलावा उन्होंने रांची-न्यू गिरिडीह, आसनसोल-हटिया और गोड्डा-दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस का सलैया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने, पारसनाथ स्टेशन के दक्षिणी छोर पर लिफ्ट चालू कराने तथा उत्तरी दिशा में एप्रोच रोड और लिफ्ट का निर्माण कराने, ट्रेन संख्या 12817/12818 का पारसनाथ स्टेशन पर पुनः ठहराव देने, पटना से मधुपुर, कोडरमा और न्यू गिरिडीह के लिए दैनिक ट्रेन सेवा शुरू करने, धनबाद-गोमो से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.