गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उस दौरान सांसद ने क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने, नई ट्रेनों के संचालन तथा कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न मांगें रखीं। सांसद ने सबसे पहले बरवाडीह-चिरिमिरी-अंबिकापुर तक नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उसकेके कार्य में तेजी लाने की मांग की। उसके अलावा गया-रफीगंज-इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन निर्माण परियोजना को भी शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने की मांग भी रखी। रेल कनेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.