पटना, अप्रैल 12 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन (ईसीआरईयू) का दो दिवसीय छठा राष्ट्रीय महाधिवेशन रविवार को विद्यापति भवन में शुरू हो गया। अधिवेशन में चार लेबर कोड को रद्द करने और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, निजीकरण-निगमीकरण, आउटसोर्सिंग तथा ठेका प्रथा पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लाखों रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली, आठवें वेतन आयोग में वेतन भत्तों में सुधार जैसे मुद्दे भी उठे। महाधिवेशन के मुख्य अतिथि सांसद राजाराम सिंह, उद्घाटनकर्ता ऐक्टू महासचिव राजीव डिमरी, इंडियन रेलवे एंप्लॉयज फेडरेशन (आईआरईएफ) महासचिव सर्वजीत सिंह, खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा, ऐक्टू बिहार राज्य महासचिव आरएन ठाकुर, सरोज चौबे सहित रेलवे यूनियन के नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान रेलवे यूनियन तथा ट्रेड यूनियन के वेटरन नेताओं को प्रतीक चिह्...