सांसद ने मैनपुरी की बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल
मैनपुरी, सितम्बर 16 -- मैनपुरी की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सांसद डिंपल यादव ने डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। कहा है कि बिजली आपूर्ति तथा तथा बिजली से जुड़ी अन्य समस्याएं गंभीर स्थिति में पहुंच गई हैं। इनके समाधान के प्रयास स्थानीय स्तर पर नहीं किए जा रहे। गांव के अंदर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है। हाल ही में रठेरा गांव में एक अधेड़ की जान चली गई। उन्होंने विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा है। सांसद ने ग्राम रठेरा में गांव के अंदर से गुजर रही बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत होने की जानकारी देते हुए डीएम और अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इन इलाकों में केबिल डाली जाए, जिससे किसी की जान न जाए। लौंगपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.