सांसद ने मूक-बधिर शतरंज विजेता प्रतीक कुमार को किया सम्मानित
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने कार्यालय में मूक-बधिर झारखंड राज्य स्तरीय शतरंज के विजेता प्रतीक कुमार को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। बागबेड़ा निवासी 12 वर्षीय प्रतीक ने मोबाइल से शतरंज सीखकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। सांसद ने प्रतीक को उच्च प्रशिक्षण दिलाने की जिम्मेदारी राहुल मित्रा को दी और टाटा फाउंडेशन के सौरव कुमार से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सुबोध झा, संजीव कुमार, जसवंत कुमार, प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.