बाराबंकी, अप्रैल 21 -- हैदरगढ़। क्षेत्र वासियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सांसद तनुज पुनिया ने सीएचसी हैदरगढ़ में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की है। बद्री प्रसाद साहू, डॉ मुहीउद्दीन आब्दी, मो जहीर व राजकुमार सिंह आदि ने सांसद से मुलाकात की। बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एवं लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे हैदरगढ़ से निकलने के कारण आए दिन बड़ी संख्या में हादसों के शिकार लोग आते हैं। ट्रामा सेंटर न होने के कारण मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती। क्षेत्र वासियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.