सांसद ने मांझी गढ़ व हरपुर गढ़ को संरक्षित करने का मामला उठाया
सीवान, जुलाई 28 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के मांझी गढ़ व हरपुर गढ़ को संरक्षित कर उसका संवर्द्धन किया जाने से संबंधित विषय पर अपनी बात सदन के पटल पर रखा। सांसद ने कहा कि सारण जिला अंतर्गत मांझी प्रखंड के मांझी में मांझी गढ़ को 13वीं सदी के चेरो वंश के महान प्रतापी राजा वीर मकर मांझी द्वारा बनवाया गया था। यह गढ़ बहुत ही प्राचीन, प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है। यह गढ़ सरयू नदी के किनारे लगभग 52 बीघा क्षेत्र में फैला है। जबकि संसदीय क्षेत्र में एक दूसरा गढ़ सारण जिला के ही बनियापुर प्रखंड के हरपुर गांव में हरपुर गढ़ है। यह गढ़ भी बहुत ही ऐतिहासिक है।
सांस्कृतिक महत्व सांसद ने कहा कि दोनों गढ़ों का धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत ही प्राचीन ऐतिहासिक महत्व रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.