सीवान, अगस्त 6 -- महाराजगंज। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंगलवार को लोकसभा में नियम-377 के अधीन महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में सोलर पार्क का निर्माण कराने से संबंधित विषय पर अपनी बात सदन के पटल पर रखी। सांसद ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र का ज्यादातर इलाका ग्रामीण क्षेत्रों में है। जबकि कुछ इलाका अर्द्धशहरी क्षेत्रों में भी है। ऐसे में स्वाभाविक है कि इन क्षेत्रों में नगरों और शहरों की तुलना में विद्युत आपूर्ति की स्थिति समान नहीं रहेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपलब्धता का समय समान करने के लिए ऊर्जा उत्पादन में बढ़ोत्तरी आवश्यक होगी l विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए आज की हमारी सरकार गंभीर रूप से प्रयास करते हुए सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत उत्पादन का भरपूर प्रयास कर रही है। इसलिए मेरे संसदीय क्षेत्र के सारण जि...