टिहरी, दिसम्बर 17 -- टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग भारत सरकार के समक्ष रखी है। इस क्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर पत्र के माध्यम से भिलंगना क्षेत्र की शैक्षिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। यह पहल क्षेत्रीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। बताया कि भेंट के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक दुर्गमता, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित शैक्षिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को समान एवं बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.