सांसद ने भागलपुर से खगड़िया और कटिहार के लिए ट्रेन चलाने की मांग की
भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सांसद अजय कुमार मंडल ने सोमवार को विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। साथ में नाथनगर विधायक मिथुन यादव भी थे। सांसद ने कहा कि 16 सितंबर से अब तक कई पत्र मंत्री एवं अधिकारियों को लिखने के बाद 20 मार्च को पुल निगम के विशेषज्ञों ने संयुक्त निरीक्षण किया था। जिसमें पुल की मुख्य संरचना को सुरक्षित बताया गया और आवागमन जारी रखने की अनुमति दी गई। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है 3 मई की रात 34 मीटर लंबा स्लैब अचानक गिर गया। सांसद ने तत्काल रेल मंत्री से भागलपुर से खगड़िया वाया जमालपुर एवं भागलपुर से कटिहार दो-दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु के टूटने से श्रीकृष्ण सेतु का ट्रैफिक 6 गुना बढ़ा, सांसद ने प्रशासन को नि:शुल्क स्टीमर या नौका सेवा संचालित करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.