सांसद ने बाइपास बनाने की अनुशंसा की
हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- बरही। सांसद मनीष जायसवाल ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर रांची - बरही एन एच 33 पर बाइपास बनाने की अनुशंसा की है। कहा कि उन्हें बरही - रांची राष्ट्रीय उच्च पथ को सिक्स लेन बनने की सूचना प्राप्त है। बरही चौराहा पर दो राष्ट्रीय उच्च पथ गुजरने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए उक्त प्रस्तावित सिक्स लेन राष्ट्रीय उच्च पथ पर बाइपास बनाने की अनुशंसा करता हूं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरही में जाम की समस्या को दूर करने के लिए एनएच-33 पर बाइपास निर्माण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.