लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- ग्राम सेमराघाट की युवती रेखा अर्कवंशी का हादसे में दाहिना हाथ कट गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सांसद आनंद भदौरिया ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। सांसद भदौरिया द्वारा आर्थिक सहायता राशि पार्टी संगठन के पदाधिकारी क्रांति कुमार सिंह के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिवार का हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। सांसद ने दूरभाष पर भी पीड़ित परिवार से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेखा के घाव पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद उन्हें आधुनिक तकनीक से युक्त कृत्रिम हाथ लगवाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि वह दोबारा सामान्य जीवन जी सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की...