कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को परिवार के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन और पुत्रवधू नूपुर को वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद आशीर्वाद दिया। सांसद ने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और आत्मनिर्भर भारत के सशक्त संकल्प के प्रतीक के रूप में ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। रमेश अवस्थी ने कानपुर में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन को देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.