बागपत, अगस्त 25 -- बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को पाली गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और किसानों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति, जल निकासी व विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को गांव में जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: जवईनिया के विस्थापितों के पुनर्वास समेत नौ मांगों को ले माले ने डीएम...