सांसद ने पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की
सीवान, अगस्त 7 -- महाराजगंज। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंडों में एक-एक चलंत पशुचिकित्सालय खोलने की मांग की। सांसद ने मंत्री से मांग किया कि सारण जिला के तरैया, पानापुर, इसुआपुर, मशरक, बनियापुर, जलालपुर, मांझी, एकमा, लहलादपुर व सीवान जिला के भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी व महाराजगंज प्रखंडो में एक-एक चलंत पशुचिकित्सालय की व्यवस्था कराई जाए। यह भी पढ़ें- महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में चलंत पशु चिकित्सालय खोलने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.