गंगापार, मई 16 -- फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल शनिवार सुबह अपनी पत्नी गोल्डी पटेल के साथ क्षेत्र के मनेथू गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोसेवा कर सनातन संस्कृति और लोक कल्याण का संदेश दिया। सांसद प्रवीण पटेल ने पत्नी गोल्डी पटेल के साथ गोशाला में मौजूद गायों को मिष्ठान व तरबूज काटकर भी खिलाया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि गोमाताओं की सेवा एवं संरक्षण हमारी सनातन परंपरा, करुणा और समाज कल्याण की भावना का प्रतीक है। वहीं उनकी पत्नी ने वट सावित्री के अवसर पर गोशाला परिसर में स्थित वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व यह भी पढ़ें- पूर्णिया: वट सावित्री व्रत आज यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी पति ...