मोतिहारी, मई 8 -- तेतरिया। सांसद राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को तेतरिया प्रखंड के नरहा पानापुर में बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण करे। अगर निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई तो कारवाई होगी। सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य चल रहा है। विपक्षी दल को कोई मुद्दा नहीं है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता के लगातार मेहनत, संघर्ष व बलीदान से भाजपा की सरकार बनी है। मौके पर विधायक श्याम बाबू यादव, प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, बीडीओ अर्चना कुमारी, सीओ परमजीत सिरमौर, मुखिया पति बालेन्द्र यादव, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, श्याम नंदन राम सहित बड़ी संख्या में कार्यक...