दरभंगा, दिसम्बर 23 -- दरभंगा। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन के पहली बार बिहार आगमन पर दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उन्हें मखान माला, पाग व अंग वस्त्र से सम्मानित किया एवं उनके सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दी। सांसद डॉ. ठाकुर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना न केवल भाजपा के संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है बल्कि राष्ट्रीय संगठन में युवाओं की भागीदारी को भी स्पष्ट करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.