प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- संग्रामगढ़। कौशाम्बी के सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज रविवार को इलाके के डंडिया खनवारी गांव पहुंचे। जहां पांच मार्च को राम नरेश की दो बेटियां आंचल, रिया और अनिल कुमार की बेटी मोहिनी नहर में नहाने के दौरान डूब गई थी। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से तीनों बेटियों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया। पीड़ित परिवार को आवास और शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर शिव कुमार यादव, छोटेलाल यादव, विमल कुमार, मेवा लाल, संतोष कुमार पटेल, हिमांसू सेन, अयोध्या प्रसाद, सुखदेव, नन्हेंलाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार में गई दो सगी बहनों समेत चार की डूबने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...