मैनपुरी, फरवरी 11 -- पेट के कीड़े की दवा खाने से बीमार पड़े बच्चों का मामला बुधवार को भी गरमाया रहा। इस मामले में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने ट्वीट कर बच्चों को नकली दवा खिलाए जाने का आरोप लगाया। विभाग ने दवा नकली न होने का दावा किया है। मंगलवार को मैनपुरी के सभी सरकारी स्कूलों में दो वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े से जुड़ी दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई थी। इस दवा को खाने के बाद नगला कीरत स्थित प्राथमिक पाठशाला के कुछ बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चे बीमार पड़े तो हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में 40 से अधिक बच्चों को उपचार दिलाया गया। इस दौरान डीएम अंजनी कुमार सहित विभिन्न अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उधर इस घटना पर सांसद डिंपल यादव ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नगला कीरत कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को नकली ...