मऊ, मई 23 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने जनहित के विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित समाधान की मांग किया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने ​जल जीवन मिशन में अनियमितता पर गंभीर सवाल उठाए। सांसद ने जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के भीतर बड़े पैमाने पर हो रही अनियमितताओं का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। सांसद ने दोहरीघाट में विगत दिनों हुई फायरिंग के मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मुद्दा उठाया। साथ ही साथ खुलेआम घूम रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। सांसद ने बिजली कटौती की भीषण समस्या के निदान की मांग ि कया। वहीं जिले की सड़को...