लातेहार, मार्च 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में शनिवार रात चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पहुंच कर बाजार के दुकानदारो की समस्याओं को सुनी और उसका निराकरण करने का उन्हें आश्वासन दिया। समाजसेवी श्यामली शर्मा,फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर और पूर्व व्यवसायी संघ अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने सांसद को अलग - अलग मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बाजार से लेकर बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइट लगाने,अधूरे शौचालय का निर्माण कराने,बाबा चौक के पास फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराने,चिरिमिरी रेल लाइन का निर्माण शुरू कराने,कोरोना काल से बन्द त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कराने आदि मांग शामिल हैं। उन लोगो ने सांसद से उन मांगो को शीघ्र पूरा कराने का निवेदन किया। सांसद ने बाजार के दुकानदारो को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा कराना उनकी प्...