मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- सपा सांसद रुचि वीरा ने सोमवार को नगलिया नारायण स्थित अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पहुंकर शिक्षा एवं रोजगार के पथ प्रदर्शक तथा स्टेनो क्रांति के जनक राम सिंह गुरुजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। सांसद ने इस दौरान कहा कि राम सिंह गुरुजी ने हजारों बेरोजगारों को रोजगार देकर उनके जीवन में खुशियां भर दीं। ऐसी महान शख्सियत के नाम पर कॉलोनी का नाम रखा जाना चाहिए। ग्राम पंचायत की ओर से उनकी प्रतिमा की स्थापन और द्वार निर्माण का प्रस्ताव किया जाना उनके लिए वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान राम सिंह के पुत्र अपर्णा प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर अनिरुद्ध चौहान, महमूद हसन, वीरेंद्र यादव, फैसल सैफी, इकरार भोला, हनीफ ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...