सिद्धार्थ, मार्च 1 -- 29 एसआईडीडी 14: बच्चों के बीच स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क का वितरण करते सांसद बृजलाल व साथ में बीएसए शैलेश कुमार। शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बा के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की कारर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत यूनिसेड द्वारा स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने शोहरतगढ़ व बढ़नी क्षेत्र के 13 विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं में बैग वितरण किया। उन्होंने कहा कि छात्र वह ज्योति हैं जो शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन हो सकते हैं। शिक्षा एक ऐसी ज्योति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। पूरे मनोयोग व मेहनत से शिक्षा ग्रहण करें तो सफलता खुद कदम चूमेंगी। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपा...