रामगढ़, मार्च 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को भाजपा के गिद्दी दुर्गा मंडप में डाड़ी प्रखंड के विभिन्न रामनवमी अखाड़ो के बीच लाठी वितरण किया। सांसद ने प्रखंड के प्रत्येक अखाड़ो के बीच 21-21 लाठी का वितरण किया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने विभिन्न अखाड़ो के समिति अध्यक्ष और सचिव को अनुशासित तरीके से रामनवमी का पर्व मनाने के लिए अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत प्रजापति ने की। जबकि मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, खोखा सिंह, गुंजन साव, ब्रजकिशोर पाठक, गिरजा सिंह, प्रदीप रजक, मधुसुदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेश प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.