सीवान, अगस्त 12 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में नियम-377 के अधीन महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग सदन के पटल पर रखी। सांसद ने कहा कि जलालपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर कोठेयां में आई.टी.बी.पी छठी वाहिनी का मुख्यालय है। इस मुख्यालय परिसर में लगभग 9 भवन खंडों में 10 कम्पनियों के लगभग 1000 जवान और अधिकारी कार्यरत है। इन जवानों और अधिकारियों के बच्चों की शिक्षा और पठन पाठन की समस्या है। क्योंकि, जलालपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले विद्यालय की कमी है। जलालपुर में केन्द्रीय विद्यालय खुलने से न सिर्फ आईटीबीपी के जवानों के बच्चों को शिक्षा की सुविधा मिलेगी बल्कि जलालपुर के आस-पास के दर्जनों ग्रामों के वैसे सैकड़ो केन्द्रीय कर्मियों के बच्चों को भी गुणवत...